Karva Chauth: यूपी की जेलों में बंद महिला कैदियों को करवाचौथ पर व्रत रखने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही जेल में उन्हें उनके पतियों का दीदार भी कराया जाएगा। 


UP: Women prisoners will be able to celebrate the festival in jail on Karva Chauth, they will also be given a

जेल में करवाचौथ।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


यूपी में जेल में बंद महिला कैदियों से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। वह करवाचौथ का त्योहार जेल में ही मना सकेंगी। महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी भी करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना सकेंगी। इस संबंध में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबिता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महिला बंदी गृहों के अलावा पात्र पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

डाॅ. चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को बंदी गृहों में करवा चौथ का त्योहार संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा। उन्होंने पहले ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए थे। नवरात्र में व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए भी फलाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *