धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,  आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह

Updated Mon, 15 Dec 2025 11:35 AM IST

गले में खराबी और बुखार होना सामान्य है। कई मामलों में देखने को मिलता है कि गले में खराबी की समस्या के साथ ही लोगों के गले के अंदर सफेद या ग्रे रंग की एक परत जमने लगती है। इस स्थिति को नजरअंदाज न करें, यह डिप्थीरिया का संकेत हो सकता है।

 


Diphtheria Threat Extends to Teens: Vaccination Now Recommended at 10 and 16 Years

गले में संक्रमण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


कोरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया…ये कीटाणु समय के साथ मारक हो रहा है। अब ये 16 साल तक की उम्र के किशोरों के लिए भी घातक साबित हो रहा है। इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 10 और 16 साल की उम्र में भी टीका लगवाया जा रहा है। सर्दी में डिप्थीरिया का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है।

Trending Videos

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्थीरिया (गलघोंटू) का टीका 5 साल तक के बच्चों को लगता था। ये कीटाणु खतरनाक होता जा रहा है। अब ये 16 साल तक के किशोरों में भी बीमारी की वजह बन रहा है। 2021 से अब तक गलघोंटू के 247 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसमें से 105 की उम्र 5 साल तक की है। 7 से 16 साल तक की उम्र के 142 मरीज पाए गए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *