अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 12 Jan 2026 11:23 PM IST

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि ईओडब्ल्यू कंपनी ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर ग्राहकों को गुमराह कर फ्लैट आवंटित किए जाते थे। उनको बैंक से लोन दिलाया जाता था। फिर उन्हीं फ्लैटों को दूसरे व तीसरे आवंटियों को अलॉट कर दिए जाते थे।


UP: Construction company manager arrested for Rs 100 crore fraud, colluding with bank employees

– फोटो : amar ujala



विस्तार


गाजियाबाद के श्री बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के 100 करोड़ के घोटाले में ईओडब्ल्यू ने कंपनी के मैनेजर एडमिन एंड फाइनेंस नीरज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। ईओडब्ल्यू के मुताबिक कंपनी ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर ग्राहकों को गुमराह कर फ्लैट आवंटित किए जाते थे। उनको बैंक से लोन दिलाया जाता था। फिर उन्हीं फ्लैटों को दूसरे व तीसरे आवंटियों को अलॉट कर दिए जाते थे।

Trending Videos

ऐसे मामलों के कुल 38 केस गाजियाबाद में दर्ज हुए थे। 19 केसों की विवेचना ईओडब्ल्यू को दी गई थी। मामले में कई सरकारी कर्मचारी भी आरोपी हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – यूपी में एसआईआर: जन्म कब हुआ, इससे तय होगा क्या देना है प्रमाण; नोटिस मिले लोगों के लिए हुआ ये बदलाव



ये भी पढ़ें – KGMU में धर्मांतरण: डॉ. रमीज के मददगारों की जांच एसटीएफ से कराने की सिफारिश, किसी अन्य की नहीं मिली भूमिका

आरोपी नीरज मिश्रा कंपनी में मार्च-2009 से 2014 तक मैनेजर एडमिन एंड फाइनेंस के पद पर कार्यरत रहा था। जो बैंक में लोन को अप्रूवल कराने और ग्राहकों के पेमेंट डिमांड आदि का कार्य देखता था। साथ ही अलॉटमेंट लेटर तैयार करना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *