आगरा के सिकंदरा के दहतोरा से सात जनवरी को लापता हुए 12 वर्षीय कुनाल का शव शनिवार को नगला चुचाना के पास नाले में मिला है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पुलिस को उसके अकेले जाने का पता चला था। पुलिस ने कुनाल के खुद नाले में गिर जाने की आशंका जताई है। वहीं, परिजन साजिश का शक जता रहे हैं। कुनाल की पैंट की जेब से शराब का पौवा मिला है।

सिकंदरा के दहतोरा क्षेत्र के निवासी घिसाई ठेकेदार धर्मवीर सिंह का 12 वर्षीय बेटा कुनाल 7 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे घर से खेलने जाने की बोलकर गया था। उसके वापस नहीं लौटने पर पिता ने सिकंदरा पुलिस को सूचना दी। अपहरण का आरोप लगाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। कुनाल की आखिरी लोकेशन नगला चुचाना नाले से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सीसीटीवी में दिखी थी। पुलिस और परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे। 

शनिवार सुबह लोगों को नगला चुचाना के नाले में शव तैरता दिखाई दिया। पुलिस और कुनाल के परिजन पहुंचे तो शव की पहचान कुनाल के रूप में होने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। बेटे के साथ किसी साजिश की आशंका जताई। पुलिस ने उन्हें समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र के नाले में गिरने से मृत्यु होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही वजह पता चल सकेगी।

नौ जनवरी से लापता युवक का भी शव मिला

काेतवाली थाना के धूलियागंज क्षेत्र के नीम दरवाजा निवासी 41 वर्षीय सुंदर 9 जनवरी से लापता थे। बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा हुआ फोटो दिखाया। परिजन ने शिनाख्त कर ली। पता चला कि शुक्रवार को बमरौली कटारा के समोगर घाट के पास मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भिजवाया था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि सुंदर मानसिक बीमार था। वह अविवाहित था। आशंका है कि उसके नदी में गिरने के बाद शव बहते हुए समोगर घाट तक पहुंच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *