{“_id”:”69ba2aaffb2b36bb6c06ca04″,”slug”:”jeweller-robbed-of-8-lakh-gold-on-moving-bike-chased-robbers-despite-injuries-2026-03-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 11 साल पहले भाई से लूटा था 1 किलोग्राम सोना, अब छोटे को बनाया निशाना; इतने के जेवर लूट ले गए बदमाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा में बाइकर्स गैंग ने सराफ से 8 लाख रुपये के जेवर लूट लिए, जिसमें वह घायल भी हो गया। घायल होने के बावजूद उसने 800 मीटर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बाइकर्स गैंग मंगलवार शाम सराफ से चलती बाइक पर आठ लाख रुपये के सोने के जेवर से भरा बैग लूट ले गया। बिचपुरी-अटूस मार्ग पर हुई वारदात के दौरान छीना-झपटी में सराफ चचेरे भाई सहित बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। इसके बाद भी उन्होंने उठकर लुटेरों का करीब 800 मीटर तक पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
Trending Videos
बिचपुरी में मां कैला ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले सिकंदरा के गांव अटूस निवासी नीरेश मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान बढ़ाकर चचेरे भाई शिवम के साथ बाइक से घर के लिए निकले। रोजाना की तरह उन्होंने 60 ग्राम सोने के जेवर से भरा बैग आगे की तरफ टांग रखा था, जिसमें जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। करीब सवा छह बजे वह सदरवन गांव के पास अंसल एपीआई से निकल रहे थे कि तभी काले रंग की बाइक पर पीछे से तीन बदमाश आए। इनमें एक बदमाश ने उनकी छाती पर लटके बैग में अपना हाथ फंसा लिया। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा।