
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नेवादा द्वितीय गांव में शनिवार की रात किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
नेवादा द्वितीय गांव निवासी बबलू चौहान की 16 वर्षीय पुत्री रूबी चौहान अपने छोटे भाई गोलू(10) के साथ शनिवार को घर पर थी। बबलू चौहान अपनी पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह से इलाज के सिलसिले में लेकर प्रयागराज गए थे। शनिवार रात में करीब नौ बजे गोलू जब छत पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा तो देखा की छत पर बने शेड में लगे पाइप के सहारे बहन का साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बबलू को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने देर रात ही कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दे दिया। पिता बबलू ने बताया कि वह कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी। उसने ऐसा कदम कैसे उठाया, मेरी समझ में नहीं आ रहा है।
इस बाबत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना देखने में आत्महत्या लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
