महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ा गांव के फरमान के खिलाफ मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में मोनालिसा के नाबालिग पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। इस घटनाक्रम के बाद फरमान के परिवार ने मामले में कोई पैरवी न करने की बात कही है। फरमान के पिता का कहना है कि शादी के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई है।

 




Trending Videos

UP: Farman married 16 years 2 months old Monalisa, many facts came to light in the investigation

मोनालिसा, फरमान खान
– फोटो : सोशल मीडिया


पलड़ा गांव निवासी जाफर के बेटे फरमान ने 11 मार्च को मोनालिसा से शादी कर ली थी, जो मुंबई में अपना स्टूडियो चलाता है। अब जांच में मोनालिसा नाबालिग मिली। इसके बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पिता का कहना है कि दूसरे धर्म की लड़की से शादी करके उसने इज्जत खराब कर दी। हम उसका साथ नहीं देंगे। वह बिरादरी की लड़की से शादी करता तो परिवार हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा रहता। 


UP: Farman married 16 years 2 months old Monalisa, many facts came to light in the investigation

मोनालिसा-फरमान खान
– फोटो : पीटीआई


उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से फरमान से कोई बातचीत नहीं की है। वहीं चचेरे भाई समद ने बताया कि फरमान के साथ वहां क्या चल रहा है, इसकी परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है। अब परिवार वाले भी उससे जुड़ी कोई बात नहीं जानना चाहते हैं। इस मामले में भी फरमान का साथ नहीं देंगे।

 


UP: Farman married 16 years 2 months old Monalisa, many facts came to light in the investigation

मोनालिसा-फरमान खान
– फोटो : सोशल मीडिया


फरमान पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ है मुकदमा

राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की जांच में यह खुलासा हुआ कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र महज 16 वर्ष 2 माह थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई जांच में संबंधित दस्तावेज और स्थानीय रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। जांच के बाद मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं फरमान की बात करें, तो उसकी उम्र करीब 25 साल नौ माह है। 


UP: Farman married 16 years 2 months old Monalisa, many facts came to light in the investigation

मोनालिसा-फरमान खान
– फोटो : इंस्टाग्राम


आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनजाति आयोग की ओर से केरल और मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी को दिल्ली तलब किया है, ताकि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली जा सके और आगे की कार्रवाई तय की जा सके। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस शादी को लेकर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। जांच में उम्र संबंधी रिकॉर्ड सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *