इटावा जिले में सीआरपी जवान अभिषेक ने सुनियोजित तरीके से मनीष का अपहरण करके हत्या की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालंधर बेस कैंप से छुट्टी लेकर 17 फरवरी को अभिषेक घर आया था। 18 को उसने अपने दोस्तों के साथ अपहरण करके मनीष की हत्या की और 19 को मनीष के शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर आरोपी जालंधर रवाना हो गया था। मनीष और अभिषेक साथ में ही कई वर्षों से कोचिंग पढ़ रहे थे।

दोनों फोर्स में भर्ती होना चाहते थे। पढ़ने के दौरान ही उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। 2025 में आई भर्ती में अभिषेक की बहन का चयन हो गया था, जबकि मनीष सफल होने से रह गया था। अभिषेक को बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। मनीष और उसकी बहन मिलते भी थे। यह अभिषेक को अच्छा नहीं लगता था।  बताते हैं कि अभिषेक ने कई बार समझाया था, लेकिन दोनों मानने को राजी नहीं थे।




Trending Videos

Entry on 17th kidnapping and murder on 18th return on 19th murder was committed by shooting Etawah murder case

Etawah Murder Case
– फोटो : amar ujala


मेडिकल स्टोर संचालक की थी कार

इससे परेशान होकर अभिषेक ने हत्या की योजना बनाई थी। वह योजना के तहत ही 17 फरवरी को जिले में आया था। उसके बाद 18 को अपने दोस्त विपिन और दीपक को साथ लिया। इसके बाद सुबह कोचिंग के लिए निकले मनीष जो अपनी साइकिल खड़ी करने के बाद का गांव के बाहर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसे लिफ्ट देने के बहाने उठाकर ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि अपहरण में उपयोग की गई कार शास्त्री चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की थी।


Entry on 17th kidnapping and murder on 18th return on 19th murder was committed by shooting Etawah murder case

Etawah Murder Case
– फोटो : amar ujala


मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक गए थे

इसे अभिषेक का दोस्त दीपक चलाता था और अपने साथ ही घर ले जाता था। अपहरण के बाद आरोपी मनीष को संतोषपुर घाट में ले गए। यहां उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव को लेकर आरोपी घूमते रहे।  19 फरवरी को हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बोरी में मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक गए थे। शव को ठिकाने लगाने के बाद रात में ही जालंधर के लिए रवाना हो गया था।


Entry on 17th kidnapping and murder on 18th return on 19th murder was committed by shooting Etawah murder case

Etawah Murder Case
– फोटो : amar ujala


बीएसएफ की नौकरी छोड़कर पुलिस में आई थी अभिषेक की बहन

मनीष और अभिषेक की बहन दोनों ही लंबे समय से फोर्स में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि अभिषेक की बहन का बीएसएफ में चयन हो गया था। करीब चार महीने नौकरी करने के बाद अभिषेक की बहन ने बीएसएफ की नौकरी छोड़कर पुलिस विभाग ज्वाइन कर लिया था। हालांकि, मनीष का चयन नहीं हो पा रहा था।


Entry on 17th kidnapping and murder on 18th return on 19th murder was committed by shooting Etawah murder case

Etawah Murder Case
– फोटो : amar ujala


पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

एसएसपी ने बताया कि पांच डॉक्टरों के पैनल से मनीष का पोस्टमार्टम कराया है। पैनल में तीन सैफई के डॉक्टर और दो जिला अस्पताल के डॉक्टर शामिल थे। अभी तक गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *