{“_id”:”698ab2da226cc014330f413d”,”slug”:”five-murders-mystery-of-women-found-dead-on-agra-highways-remains-unsolved-2026-02-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 17 महीनों में 5 हत्याएं, पहचान किसी की भी नहीं; आगरा में हत्या की वो वारदातें, जो फाइलों में गुम हो गईं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 17 महीनों में पांच हत्या की ऐसी वारदात हुईं, जिनका खुलासा तो दूर मृतकों की पहचान तक नहीं हो सकी। एक महिला और चार युवतियों की हत्या की ये वारदातें राज बनी हुई हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना खंदाैली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटे मिले शव की शिनाख्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शिनाख्त महोबा की सोनाली के रूप में हो गई। आरोपी सनी पुलिस हिरासत में है। यह पहली घटना नहीं थी, जब किसी युवती का शव हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। वर्ष 2020 से 2022 तक 17 महीनों में 1 महिला और 4 युवतियों की हत्या कर शव फेंके गए थे, जो अब तक राज बने हुए हैं। पुलिस अब तक उनकी शिनाख्त ही नहीं करा सकी।
Trending Videos
पुलिस इनमें फाइनल रिपोर्ट भी लगा चुकी है। सवाल एक ही बना हुआ आखिर मरने वाली महिला और युवतियां काैन थीं? थाना सिकंदरा, खंदाैली और एत्मादपुर में हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पड़ते हैं। इन दोनों मार्ग पर ही सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर हैं। रात में पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इसका फायदा अपराधी उठाते हैं।