पेट्रोल-डीजल आपूर्ति के नियमों में सख्ती से फिलिंग स्टेशन सूख रहे हैं। नतीजा कहीं 200 रुपये से अधिक पेट्रोल नहीं मिल रहा। कहीं 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जा रहा। ऐसे में आम लोगों से लेकर किसान तक प्रभावित हैं।

किरावली के अभुआपुरा स्थित जय दुर्गा हाईवे पेट्रोल पंप पर रविवार को 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं बेचा जा रहा। किसान ने बताया कि उसे नलकूप के लिए डीजल चाहिए। फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक भूरी सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटों में मात्र 3500 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल बेचा है। उधर, फतेहाबाद क्षेत्र में कई पंप ऐसे हैं जहां एक बार 200 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं मिल रहा। वाहन की टंकी फुल नहीं हो रही। 

बाइक सवार को 200 रुपये और कार चालकों को 500 रुपये तक का पेट्रोल और डीजल ही मिल रहा है। एत्मादपुर और छलेसर में पेट्रोल पंपों पर रविवार को स्थिति सामान्य रही। हालांकि रसोई गैस के लिए नगला परमसुख स्थित भारत गैस गोदाम पर भीड़ लगी रही। उपभोक्ता श्यामवीर ने बताया कि रामबाग स्थित गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी सुविधा बंद कर दी गई है, जिसके चलते उपभोक्ता स्वयं गोदाम से सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। 

सैंया में हरिओम इंडेन गैस एजेंसी रविवार को भी खुली। उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति की गई। एजेंसी स्वामी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सिलिंडर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। गैस सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन बाद की जा रही है। उर्मिला एचपी गैस सर्विस बुढ़ाना के संचालक पंकज यादव ने बताया कि प्रयाप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता सुबह 5 से 8 बजे और शाम को 8 बजे से रात 12 बजे तक बुकिंग करें। इस दौरान आसानी से गैस की बुकिंग हो जाएगी।

ग्वालियर हाईवे पर पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है। आईओसीएल के पेट्रोल पंप के स्वामी ने बताया कि कंपनी एडवांस रकम जमा करा रही है। तीन दिन पहले धन राशि जमा करने के बावजूद भी कंपनी ने आपूर्ति नहीं भेजी है। हालांकि अभी कोई भी पंप ड्राई घोषित नहीं हुआ है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें