
Jhansi bribery case
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”6958e1b1f57b6f4760030b2e”,”slug”:”jhansi-bribery-case-cgst-officer-was-finally-caught-on-the-third-attempt-after-failing-twice-2026-01-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 2300 किमी लंबे सुपारी कॉरिडोर में शामिल थे झांसी के अफसर, दो बार फेल होने पर तीसरी बार में गिरफ्त में आए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jhansi bribery case
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर पूर्व से लेकर दिल्ली एवं राजस्थान तक सुपारी को कंपनियों तक पहुंचाने के खेल में सीजीएसटी एवं एसजीएसटी विभाग के कई अफसर भी शामिल हैं। अफसरों की मदद से यह पूरा खेल कच्चे बिल पर होता है। हर महीने सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाई जाती है।
झांसी में पकड़ी गई डिप्टी कमिश्नर समेत तीन सीजीएसटी अफसर सीबीआई कार्रवाई का छोटा हिस्सा हैं। आगे इसमें बड़ी मछलियों के फंसने के आसार हैं। सीबीआई के रडार पर अभी भी सुपारी कॉरिडोर है। इस कॉरिडोर के अहम स्थानों पर सिंडिकेट के अफसर तैनात हैं।
सीबीआई इनके भी इनपुट जुटा रही है। दरअसल, सुपारी के मुकाबले करीब चार गुना जीएसटी गुटखा पर है। टैक्स से बचने के लिए पान-मसाला कंपनियां कच्चे बिल पर सुपारी मंगवाती हैं। करोड़ों रुपये का खेल होता है।