Upon seeing the house being sealed, the homeowner paid the outstanding house tax of Rs. 3.34 lakh.



झांसी। नगर निगम दस्ते ने बुधवार को भी बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रखा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार की अगुवाई में दस्ता खंडेराव गेट के पास अविनाश कुमार के मकान के पास पहुंचा। भवन स्वामी पर 3.34 लाख रुपये बकाया था। निगम दस्ते ने जैसे ही सील कार्रवाई शुरू की, भवन स्वामी ने चालू वित्तीय वर्ष के पूरे बकाये का भुगतान कर दिया। इसी तरह मढि़या मोहल्ले में कन्हैया लाल के 3.92 लाख रुपये बकाया टैक्स का भुगतान करने पर दस्ते ने उनके भवन की सील खोल दी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि मार्च तक यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। ब्यूरो

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *