UPPSC Protest: यूपीपीएससी पीसीएस और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन कराने के विरोध में आज छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यूपी लोक सेवा आयोग का घेराव कर रहे हैं। प्रदर्शन अभी भी जारी है, अभ्यर्थी मानने को तैयार नही हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग के सामने “एक दिन, एक शिफ्ट, नॉर्मलाइजेशन नहीं” की मांग रखी है।

