UPPSC RO-ARO: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) मुख्य परीक्षा-2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 को होगी। मुख्य परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसका कुल पूर्णांक 400 होता है। इसलिए उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने पर ध्यान देना चाहिए।

मुख्य विषयों की दोहराई, उत्तर लेखन का अभ्यास, समय-प्रबंधन और पिछले वर्षों के पेपर हल करना इस चरण में सबसे अधिक उपयोगी होंगे। साथ ही, रोजाना तय समय पर अध्ययन और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने की रणनीति अपनाकर अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खंड करंट अफेअर्स

सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र की प्रकृति प्रारंभिक परीक्षा जैसी होगी। इसमें सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण, इतिहास और संस्कृति, भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था, भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार, भारत एवं विश्व भूगोल, सामान्य बौद्धिक क्षमता तथा उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं से संबंधित विषय शामिल होंगे। करंट अफेअर्स इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण खंड माना जाता है, जिसमें औसतन 30-35 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए पिछले एक वर्ष की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय घटनाएं पढ़ना पर्याप्त होता है। यह प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *