लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ठेकेदार के बीच वित्तीय विवाद 2400 से अधिक कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स के लिए गले की फांस बन गया है। तीन महीने से वेतन और पेंशन बंद है। इसके विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पीडब्ल्यूडी दफ्तर में प्रदर्शन किया।

लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को सभी कर्मचारी और पेंशनर प्रांतीय खंड कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि ठेकेदार और विभाग के बीच वित्तीय विवाद में अदालत ने पीडब्ल्यूडी का वेतन खाता कुर्क कर दिया है।

यह विवाद 2007 से चल रहा है। ठेकेदार के पक्ष में अदालत से निर्णय हुआ था। विभाग ने अदालत के आदेश पर भी भुगतान नहीं किया। इसके बाद अदालत ने पीडब्ल्यूडी का खाता कुर्क कर दिया है। अक्तूबर से वेतन-पेंशन जारी नहीं हो पा रहा है। एसोसिएशन के क्षेत्रीय महामंत्री ओमवीर शर्मा ने कहा एक सप्ताह में वेतन जारी नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सर्किट हाउस में तालाबंदी का एलान किया गया। वहीं, इस संबंध में मुख्य अभियंता एनके यादव का कहना है कि 9 जनवरी को अदालत में इस मामले की सुनवाई है। राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदर्शन में अवर अभियंता विशाल अग्रवाल, कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा, चौधरी लाल सिंह, राहुल कुमार श्रीवास्तव, हबीब खान, अमित कुमार, अजीत कुमार, रामदास कश्यप, असीम गहलौत, रविंद्र कुमार, संजय राजपूत, निरंजन सिंह, प्रेमपाल, रामजीत सिंह, विकास वार्ष्णेय, रूप किशोर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *