विस्तार


भूमि पूजन समारोह में उप्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) पहली बार दस हजार करोड़ का निवेश दूसरे राज्यों से लेकर आ रहा है। करीब 2500 करोड़ का निवेश बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी लाने में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा प्राधिकरण ने 60 जिलों को कवर किया है, जहां से 1.60 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश आ रहे हैं।

यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि सबसे ज्यादा निवेश फर्रुखाबाद से आ रहा है। दूसरे नंबर पर चंदौली है। भूमि पूजन समारोह में यूपीसीडा ने बड़े के साथ छोटे जिलों में निवेश योजनाओं को शामिल किया है। सॉलिड प्लाई, एचपीसीएल, डालमिया सीमेंट जैसे बड़े उद्योग समारोह में शामिल होंगे। दूसरे राज्यों के बड़े निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें विशाखापत्तनम की सॉलिड प्लाई, अहमदाबाद की एस्ट्रल लि., फरीदाबाद की एल्ट्रूस्टिक मेटल व पुणे की ओरिएंट रबर प्रमुख हैं।

जिलों से निवेश करोड़ में

फर्रुखाबाद – 13290

चंदौली – 11559

गौतमबुद्ध नगर – 9800

मथुरा – 7259

कानपुर नगर – 6805

शाहजहांपुर – 6174

हापुड़ – 5772

अमेठी – 5349

बुलंदशहर – 4410

बड़े निवेशक

सॉलिड प्लाई – 7000 करोड़

एचपीसीएल – 3500 करोड़

डालमिया सीमेंट – 3000 करोड़

आरवीएनएल – 2840 करोड़

रिमझिम इस्पात – 2100 करोड़

शराफ ग्रुप – 1250 करोड़

आईएफपी पेट्रो प्रोडक्ट्स – 1100 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *