UPSSSC JA Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) पद के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है। कुल 1680 अभ्यर्थियों को अब अर्हता/दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है, जो आयोग कार्यालय, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:


































श्रेणी (Category) रिक्तियां (Vacancies)
सामान्य (UR) 168
ओबीसी (OBC) 114
अनुसूचित जाति (SC) 87
अनुसूचित जनजाति (ST) 7
ईडब्ल्यूएस (EWS) 41
कुल 417

30 अक्तूबर से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) पद के लिए अर्हता/दस्तावेज सत्यापन 30 अक्तूबर 2025 से शुरू होगा। यह परीक्षण उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, तृतीय तल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षण से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और समयसीमा आयोग की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें