UPSSSC PET 2024: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के नोटिफिकेशन का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा जल्द की इसके लिए अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

UPSSSC
– फोटो : Freepik
विस्तार
UPSSSC PET 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी किया जा सकता है।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इसके बाद 10वीं से लेकर डिग्रीधारक उम्मीदवार तय तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा का स्कोर कार्ड एक साल के लिए वैलिड होता है। आयोग द्वारा प्रति वर्ष राज्य में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
