लखनऊ के गुडंबा में सोमवार दोपहर जनेश्वर एन्क्लेव के टावर एक स्थित लिफ्ट में एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर की पत्नी और बेटा आधे घंटे तक फंसा रहा। दोनों बुरी तरह से सहम गए। किसी तरह से लिफ्ट मेंटेनेंस के कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला।

जनेश्वर एन्क्लेव के टावर संख्या एक के पांचवे तल पर फ्लैट 501 में एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर श्री प्रकाश मिश्रा पत्नी अर्कजा और 11 वर्षीय बेटे राज्यवर्धन के साथ रहते हैं। श्री प्रकाश के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2:13 बजे बेटे को सीएमएस स्कूल से लेकर अपार्टमेंट में पहुंची थी। वह बेटे के साथ फ्लैट तक जाने के लिफ्ट में दाखिल हुई। मगर फर्स्ट फ्लोर पहुंचने पर अचानक लिफ्ट रुक गई और दोनों उसी में फंस गए।

ये भी पढ़ें – बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, फिक्स होगा 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क, ये होंगे बदलाव



ये भी पढ़ें – लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच

सिक्योरिटी गार्ड पर ड्यूटी के दौरान घूमने का आरोप

श्री प्रकाश ने बताया कि लिफ्ट फंसने के कारण पत्नी और बेटा घबरा गया। आरोप है कि पत्नी लिफ्ट पर लगे इंटर कॉम के जरिये सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करने की कोशिश करती रही, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई। किसी तरह से पत्नी ने घटना की जानकारी लिफ्ट मेंटेनेंस कंपनी को दी।

घटना के कारण अभी सहमी पत्नी और बेटा

कर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद पत्नी ओर बेटे को बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों लोग घटना के कारण काफी डरे हुए हैं। उनका आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड को इंटर कॉम न उठाने पड़े इसलिए वे ड्यूटी के बजाए इधर-घूमते रहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *