कटनी-सिंगरौली रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त की गई है ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिंगरौली से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस को रेलवे ने आगामी 20 से 27 अक्तूबर के बीच निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 21 से 28 अक्तूबर तक निरस्त की गई है।
यदि आप भी दीवाली पर सागर, दमोह कटनी मुरवारा, खन्ना बंजारी और सिंगरौली के लिए ऊर्जाधानी एक्सप्रेस में यात्रा की योजना बना रहे हैं तो एक बार ट्रेन के संचालन की स्थिति देख लें। रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में कटनी-सिंगरौली रेलखंड में प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ऊर्जाधानी एक्सप्रेस को निरस्त किया है।
ट्रेन नंबर 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 20, 23 और 27 अक्तूबर को निरस्त की गई है। वहीं, ट्रेन नंबर 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस को 21, 24 और 28 को निरस्त की गई है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निरस्त की गई ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट पर नियमानुसार शत प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।
