Kanpur News: उर्सला का डॉक्टर जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है, निदेशक ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की निष्कासन की मांग। पता चला है कि आरोपी डॉक्टर महिला डॉक्टर ही नहीं कई नर्सों पर भी गंदी नजर रखता था।

सांकेतिक
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर का पीछा करते हुए उसके हॉस्टल में पहुंचकर छेड़छाड़ के मामले में उर्सला का डॉक्टर केएन कटियार विभागीय जांच में दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर मेडिकल कॉलेज की जेआर को परेशान तो कई दिनों से कर रहा था, लेकिन 13 अगस्त को पीछा करते-करते हॉस्टल पहुंच गया था।
इसकी शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने सीमएओ, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को जांच रिपोर्ट देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उर्सला के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने भी प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर डॉ. केएन कटियार के निष्कासन की मांग की है। यह भी कहा कि ऐसे व्यक्ति को अपने अस्पताल में नहीं रख सकते।
