दुनियाभर में ताजमहल के लिए मशहूर आगरा की मेहमान नवाजी की हसरत फिर अधूरी रह गई। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आगरा में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। बुधवार सुबह वह अमेरिकी वायुसेना के जिस विमान से वह ताजमहल देखने आगरा आएंगे, उसी से दोपहर बाद जयपुर लौट जाएंगे। जयपुर के रामबाग पैलेस में वह दो दिन प्रवास करेंगे।
Trending Videos
25 साल पहले पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आगरा में रात गुजारी थी। इसके बाद 2001 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सी के साथ आए लेकिन उन्होंने भी रात्रि प्रवास नहीं किया। वर्ष 2022 में भी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, पत्नी और बेटी के साथ ताजमहल घूमने तो उन्होंने भी आगरा में रुकना मुनासिब नहीं समझा। इससे पहले 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर आगरा आए थे। तब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ खुली जीप में आगरा की सड़कों पर घूमे थे।