06:08 AM, 13-May-2024
मतदाताओं का आंकड़ा

महिला मतदाता
– फोटो : फाइल
चौथे चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष, 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला और 947 थर्ड जेंडर हैं। ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष, 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता और 52 थर्ड जेंडर हैं।
05:34 AM, 13-May-2024
UP Lok Sabha Phase 4 Election Live: चौथे चरण का मतदान आज, कुल 130 प्रत्याशी मैदान में, कन्नौज से अखिलेश
यूपी में चौथे चरण की 13 सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस चरण में कन्नौज से अखिलेश यादव समेत कुल 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर मतदाता सूची और मतदाताओं के पहचान पत्र में मामूली फर्क है, तो उसे नजरअंदाज करते हुए निर्णय लें। बशर्ते, मतदाता वही व्यक्ति हो।
