06:02 AM, 20-May-2024

सीएम योगी ने की मतदान की अपील


सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। योगी ने ट्वीट किया- आदरणीय साथी मतदाताओं, आज लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि कृपया मतदान करें। आपका बहुमूल्य वोट ‘सशक्त-सुरक्षित भारत’ की नींव बनेगा और विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने में सहायता करेगा।

05:35 AM, 20-May-2024

UP Lok Sabha Election Voting Live: 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज, राजनाथ, स्मृति, राहुल के भाग्य का होगा फैसला

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे। इसके अलावा देशभर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *