
हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण हुआ। 29 अप्रैल से पहला जत्था रवाना होगा। हज 42 दिन रहेगा, उसके बाद लोगों की अपने मुल्क को वापसी होगी। झांसी जिले से 55 लोग जा रहे हैं। 27 महिलाएं व 28 पुरुष शामिल हैं। टीका से पहले यात्रियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।