इकदिल। नेशनल हाईवे पर स्थित सेठ चंपारण रेस्टोरेंट में गुरुवार रात रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के पास रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक अविनाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुरुवार रात करीब 11:53 बजे वह अपने रेस्टोरेंट पर मौजूद थे। इसी दौरान जितेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर, दुर्गेश राठौर निवासी अजीतमल औरैया अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। बताया कि हमले में वह स्वयं और उनके कर्मचारी घायल हो गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वहीं, दूसरे पक्ष के युवकों ने भी रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें