Vande Bharat collided with cattle, train remained standing on the outer



भरथना। रेलवे ट्रेक पर छुट्टा गोवंशों के पहुंचने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार शाम को भी एक फिर से ऐसी ही घटना भरथना रेलवे स्टेशन के पास हुई। इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस से छुट्टा गोवंश टकरा गया, जिससे ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर की डाउन लाइन के पोल संख्या 1135/ 26 के पास शनिवार शाम छह बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत के इंजन से एक छुट्टा गोवंश टकरा गया। इससे गोवंश की मौत हो गई और लोकाे पायलट ने ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया। ट्रेन के रुकने पर इंजन की जांच की गई और पांच मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें