Vande Bharat Express is in worse condition than General Coach

वंदे भारत एक्सप्रेस में भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया। इससे आरक्षित श्रेणी की इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया। लग्जरी ट्रेन की हालत जनरल कोच से भी बदतर हो गई। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर दिया। इसके बाद रेलवे की काफी किरकिरी हो रही है।

लखनऊ-देहरादून 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस तड़के 5:15 बजे चलने के बाद दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचती है। लखनऊ से चलने के बाद इस ट्रेन का पहला ठहराव सीधे बरेली जंक्शन पर सुबह 8:35 बजे होता है। 

इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणियों में लंबी वेटिंग के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह ट्रेन के लखनऊ से चलने के साथ ही काफी संख्या में बेटिकट यात्री कोचों में चढ़ गए। इनमें ज्यादातर किसान यूनियन का पटका पहने थे और टोपी लगाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *