Vande Bharat Express train Ranchi to Varanasi not getting passengers

वंदे भारत एक्सप्रेस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सांस्कृतिक राजधानी काशी और झारखंड की राजधानी रांची के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। वाराणसी से ट्रेन खाली ही जा रहीं हैं। उधर, रांची से भी वाराणसी के लिए ट्रेन में यात्रियों की कमी है। 30 मार्च के बाद से रांची वाराणसी वंदे भारत में सीटें 200 के ऊपर खाली है। वहीं, रांची-बनारस इंटरसिटी में सीट के लिए मारामारी मची हुई है। इस हफ्ते तक कंफर्म सीटें नहीं हैं।

कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों के अनुसार ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी वंदे भारत की अधिकतर सीटें खाली ही जा रही हैं। संभवत: किराया अधिक होने के कारण यात्री इसमें टिकट कराना नहीं चाहते हैं। जबकि इस ट्रेन के रांची से खुलने से आधे घंटे पहले चलने वाली रांची-बनारस इंटरसिटी में सीट के लिए मारामारी है। एक भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। 

वंदे भारत के सीसी का किराया 1505 रुपये प्रति टिकट और ईसी का 2725 रुपये है। जबकि रांची-बनारस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 910 रुपये है। स्लीपर का 335 रुपये है। रनिंग कर्मचारियों के अनुसार वंदे भारत और बनारस-रांची इंटरसिटी समांतर चलने के कारण वंदे भारत में यात्री जाना नहीं चाहते हैं। वंदे भारत से लगभग आठ घंटे और इंटरसिटी से लगभग 13 घंटे लगते हैं।

कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के कर्मियों के अनुसार वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत में 25 मार्च से ही सीटें उपलब्ध है। अप्रैल माह के हर तिथियों में सीटें है। उधर, अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत में 30 मार्च से लेकर 15 अप्रैल से आगे तक दोनों श्रेणियों में टिकट उपलब्ध है। जबकि इन तिथियों में रांची-वाराणसी इंटरसिटी के अप और डाउन में सीटें वेटिंग है। वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को नहीं चलती है। अन्य हर दिन चलती है। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि वंदे भारत के समय में या फिर किराये में फेरबदल करना होगा, तभी इस ट्रेन को यात्री पसंद करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *