Varanasi News: इस दौरान आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत खानपान को लेकर भी हो रही है। नाश्ता और भोजन के पैकेट खराब हो जा रहे हैं। जिन यात्रियों को वाराणसी, दिल्ली वाया कानपुर सफर करना है, वह यात्री भी छह-सात घंटे ट्रेनों के लेट होने से सशंकित है। कुछ यात्री अपनी यात्रा भी रद्द करवा रहे हैं।


Vande Bharat left Delhi with delay of many hours diversion non-interlocking speed slowed down

वंदे भारत एक्सप्रेस।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


प्रयागराज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते देश की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेनें छह से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos

बीते शनिवार की सुबह छह बजे खुलने वाली 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर 1.30 बजे रवाना हुई। वहीं, दिल्ली से अपराह्न तीन बजे चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6.15 घंटे की देरी से खुली और रात 11 बजे कैंट पहुंचने वाली यह ट्रेन रविवार की सुबह 4.30 बजे पहुंची। अपराह्न 3 बजे कैंट से खुलने वाली 22435 वंदे भारत अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से नई दिल्ली स्टेशन पहुंची। 

कैंट स्टेशन स्थित पूछताछ काउंटर के कर्मियों ने बताया कि सुबह और दोपहर में चलने वाली वंदे भरत एक्सप्रेस की रफ्तार डायवर्जन के चलते प्रभावित है। वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज न जाकर लखनऊ होकर कानपुर के रास्ते नई दिल्ली से आवाजाही कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *