{“_id”:”671101b7ebc59fe8920921a9″,”slug”:”vande-bharat-will-not-come-to-prayagraj-for-the-next-four-days-railways-changed-the-route-of-69-trains-2024-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Railway News : आज से चार दिन प्रयागराज नहीं आएगी वंदे भारत, 69 ट्रेनों का रूट रेलवे ने बदला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:30 AM IST
प्रयागराज एक्सप्रेस की तरह ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही दिल्ली हमसफर , प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन होगा। 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर 18, 20 अक्तूबर, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल 19, 21 अक्तूबर, 12276 नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 18, 19 अक्तूबर को आएगी।
प्रयागराज जंक्शन। – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी। इसके अलावा प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
Trending Videos
दरअसल महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे द्वारा प्रयागराज यार्ड की रिमॉडलिंग की जा रही है। इस वजह से प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली 69 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। वाराणसी से दोनों वंदे भारत वाया लखनऊ, कानपुर होकर संचालित होंगी। इसके अलावा आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।