
मौत के बाद रखा शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में घरेलू कलह सामने आया है। पहली घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव की है। जहां बीती रात विवेक कुमार सिंह (23) फंदे से झूल गया। उसकी शादी दो साल पहले गाजीपुर निवासी युवती से हुई थी। आपसी विवाद के बाद पत्नी मायके में रहने लगी। विवेक अपनी मां के साथ मुंबई रहता था। हाल ही में घर आया था। उसे 16 सितंबर को मुंबई जाना था।
वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इंकार किया। एक भाई की मौत व पिता के मौत के बाद से अवसाद में रहने के साथ ही पत्नी के साथ नहीं होने से भी परेशान था। बीती रात घर में ही फांसी लगा ली। मुंबई से उसकी मां ने फोन किया।
फोन नहीं उठने पर पट्टीदार नरेंद्र सिंह को फोन किया। जब वह घर पहुंचे देखा तो विवेक का शव फंदे से लटका कहै। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक सुसाइड नोट भी मिला। चर्चा है कि पुलिस के सुसाइड नोट भी मिला है।