नमो घाट पर गंगा किनारे वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई है। इस सुविधा को शुरू हुए एक साल हो गए हैं लेकिन अभी भी यहां दिन भर यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है। इसका कारण किराये की अधिकता है।

नमो घाट पर शुरू हुए इस स्पोर्ट्स सुविधा को एक साल हो गए हैं। उत्तराखंड की कंपनी सुमित्रा इंटरप्राइजेज इसका संचालन कर रही है। अभी यहां दो स्पोर्ट्स नाव मौजूद हैं।

इसमें दो जेट स्की और एक स्पीड बोट है। जेट स्की बोट पर एक बार में एक यात्री बैठ सकता है। वहीं स्पीड बोट में एक साथ छह यात्री बैठ सकते हैं। दोनों ही नावें पावर पेट्रोल से संचालित होती हैं।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आया कब्रिस्तान, मौके पर पहुंचीं एसडीएम

संचालन कंपनी की ओर से जेट स्की का किराया एक व्यक्ति का 300 रुपये है। जबकि इन पैसों से 300 मीटर का सफर भी नहीं कराया जाता। यही कारण है कि लोग इस नई सुविधा में रुचि नहीं दिखा रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *