
वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नाराजगी जताई है। मंत्री ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान किया। आने वाले चुनाव में जनता राहुल को सबक सिखाएगी।
रविंद्रपुरी में एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान कर काशीवासियों का अपमान किया है। बाबा विश्वनाथ का श्राप लगेगा और जनता राहुल गांधी को बैतालपुरी भेजेगी। भारत की सनातन संस्कृति शाश्वत है। इसमें कभी भी दूसरों के अपमान की बात नहीं की गई है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जो लोग संस्कृति को जानते नहीं हैं, वह भी नाटक करने के लिए मंदिर जाकर जनेऊ पहन लेते हैं। केंद्रीय मंत्री ने हलाल उत्पादों को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित करने की सराहना की। कहा कि पांच राज्यों के चुनाव और आगामी लोकसभा के चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
