Varanasi Film actor Anupam Kher reached Varanasi, worshiped at Sankat Mochan Temple.

वाराणसी पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर
– फोटो : संवाद

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचे और विधि विधान से हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ में भी शामिल हुए और पाठ कर रहे व्यास एवं ब्राह्मणों का पूजन अर्चन किया।  इस अवसर पर कहा कि आज संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन करके परम शांति की प्राप्ति हुई और मंदिर में चल रहे नवा पाठ में मानस के दोहों और चौपाइयों को सुनकर मन आनंदित हो गया। नवाह पाठ के तीसरे दिन मंगलवार को बालकांड के दोहे एवं चौपाई का ब्राह्मणों ने स्वर पाठ किया। प्रातः काल नवाह पाठ के यजमान प्रेमचंद मेहरा ने श्रीरामचरितमानस पोथी, व्यास एवं  ब्राह्मणों का पूजन कर पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *