Driver interrogated in case of theft of lakhs from SP leader's house

112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


शिवपुर। न्यू अशोक विहार कॉलोनी, सुद्धीपुर में रहने वाली सपा नेत्री डॉ. सुमन यादव के घर से नकदी और लाखों के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उनके ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया। शिवपुर थाने की पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।

सपा नेत्री डॉ. सुमन यादव और उनके पति रिटायर्ड रजिस्ट्रार महेंद्र यादव बीते पांच दिसंबर को विदेश यात्रा पर गए थे। वह मंगलवार की शाम अपने घर पहुंचे। इस बीच उन्होंने घर की देखरेख का जिम्मा अपने ड्राइवर जीउत यादव को सौंप रखा था। जीउत के अनुसार 10 दिसंबर की सुबह छह बजे वह घर में ताला लगाकर चला गया था। शाम में वापस आया तो दरवाजों और आलमारी के ताले टूटे हुए थे। आलमारियों से कीमती गहने और नकदी गायब थी। जीउत ने पुलिस को बताया कि जिन आलमारियों का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की है उनमें से एक में रिवाल्वर, ढाई लाख रुपये और सोने के चार कंगन उसने एक फाइल में रखा हुआ देखा तो मकान मालिक को लड़के मानवेंद्र प्रताप यादव को बताया। उनके कहने पर उनके पिता के मित्र को वह सामान सौंप दिया था। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *