Varanasi Businessman kidnapped and murdered dead body found after nine days

प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के नई सड़क के लापता प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (55) की सिर कटी लाश गुरुवार की रात वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर में सड़क किनारे मिली। कमिश्नरेट की एसओजी ने व्यापारी के अपहरण और हत्या के आरोप में बिहार निवासी एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के परिजनों से तगड़ी रकम ऐंठने के लिए उनका अपहरण किया गया था। नाकाम होने पर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर शुक्रवार को वारदात का खुलासा करेगी।

यह है मामला

काजीपुरा कलां, कालीमहल निवासी जावेद अहमद की तहरीर पर लक्सा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जावेद ने पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई दावर बेग गत सात मई की शाम नई सड़क स्थित अपनी दुकान से बाइक से माल के सिलसिले में पड़ाव जा रहे थे। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आए तो उनके दोनों मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। रात एक बजे उनके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें