Varanasi Crime: A newborn girl was found lying near the school on the roadside, the police admitted her to the

स्कूल के पास सड़क किनारे मिली एक नवजात बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर है। वाराणसी के बड़ागांव में सड़क किनारे कॉलेज के पास एक नवजात शिशु के मिलने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने नवजात बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: रेड कारपेट पर भक्तों का स्वागत, प्रवेश द्वार पर पुष्पवर्षा, शिवभक्तों के लिए ऐसे तैयार हो रहा धाम

बड़ागांव थानाक्षेत्र के बीआईटी कॉलेज के पास एक मासूम नौनिहाल बच्ची के जन्म होते ही मासूम बच्ची को स्कूल के पास रख दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने बच्ची के रोने बिलखने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर को बाबतपुर चौकी पर दी। चौकी पर तैनात पीआरवी के हेडकांस्टेबल जयकिशोर यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को हरहुआ स्थिति नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना रात की बताई जा रही है। बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया की शिशु( बालिका) पूर्ण रूप से स्वस्थ है। सीडब्ल्यूसी एवं चाइल्डलाइन को सूचना दे दी गई है ,अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *