वाराणसी समेत पांच जिलों के डीएम को पदोन्नति मिली है। इन आईएएस अधिकारियों को कमिश्नर बनाया जाएगा।
{“_id”:”673593b58db14d1f980ecddf”,”slug”:”varanasi-dm-s-rajalingam-will-be-promoted-and-made-commissioner-2024-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 40 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा, वाराणसी के समेत पांच शहरों के जिलाधिकारी बनेंगे कमिश्नर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में 2009 बैच के 40 आईएएस अफसरों को विशेष सचिव और डीएम रैंक से पदोन्नति देकर सचिव कमिश्नर रैंक किया जाएगा। इसमें वाराणसी समेत पांच शहरों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।
जिले के जिलाधिकारी एस राजलिंगम को पदोन्नति देकर कमिश्नर बनाया जाएगा। इनके साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और कानपुर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भी पदोन्नति मिली है।