Varanasi Loot: Gunmen entered the house at 12 o'clock in the night, snatched away the woman's jewellery

112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


वाराणसी में एक लूट की खबर सामने आयी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत देवनाथपुर गांव में बुधवार रात 12 बजे एक घर में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने लूटपाट की। बताया जा रहा है कि बदमाश महिला के एयरिंग्स नोंच ले गए। रात में ही परिवार के लोगों ने112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

हरहुआ बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत देवनाथपुर गांव में बुधवार मध्य रात्रि में सिवान में स्थित एक मकान में तीन बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने के बाद एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी भी मौके पर पहुंचे। दोपहर में डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट भी जांच की। मामले में घर के ही एक युवक पर शक है। संभावना है कि उसकी मिलीभगत से ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार देवनाथपुर गांव निवासी फेकई सिंह करीब दो साल पहले बस्ती से दूर सिवान में अपना मकान बनवाए। जहां वे अपनी पत्नी लाची सिंह (65) के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बेचन सिंह और उमेश सिंह मुंबई में रहकर ऑटो चलाते हैं। बेचन का बेटा नैतिक भी गांव में ही अपने दादी के साथ रहता है। महिला ने बताया कि बुधवार की मध्य रात्रि में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मकान के समीप पहुंचे और उन लोगों ने नैतिक का नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारी भैंस छुड़ा ली है। यह बात सुनकर नैतिक ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही तीनों लोग कमरे में प्रवेश कर गए। आरोप है कि दो बदमाशों ने नैतिक और लाची देवी को असलहा सटा दिया और दोनों की मोबाइल छीन लिए। फिर एक बदमाश घर में जेवर और रुपए खंगालने लगा। बदमाशों द्वारा घर में रखे नगदी और गहनों के बारे में महिला से पूछताछ की गई और फिर जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे डरकर महिला ने बॉक्स में रखे गहनों के बारे में बता दिया। उसके बाद बदमाश बॉक्स ले लिए। उसके बाद जाते समय बदमाश महिला के कान का कर्णफूल नोच लिया, जिससे महिला का कान छिल गया। करीब आधे घंटे तक घर घर मे लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने कमरे के बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

शोर मचाने पर हुई लोगों को जानकारी

उसके बाद लाची देवी ने खिड़की खोलकर शोर मचाना शुरू किया। मकान बस्ती से दूर होने के चलते बस्ती के लोगों को जब उनकी आवाज सुनाई दी तो लोग वहां पहुंचे। उसके बाद लोगों ने दरवाजा खुला और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद रात में ही बड़ागांव थाने की पुलिस वहां पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना के बाद गांव के लोगों में भय व्याप्त है।

जान पहचान के लोगों पर लटकी सुई

बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा नैतिक का नाम लेकर बुलाया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश उसके बारे में पहले से जानते थे। इसके अलावा पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया तो नैतिक ने बताया कि दो बदमाशों ने मुंह ढंक रखा था जबकि एक का मुंह खुला था। वह उसे आसपास कहीं पहले भी देखा था। वहीं पुलिस द्वारा नैतिक की लूटी हुई मोबाइल का नंबर पूछा गया तो वह नहीं बता पाया। पुलिस की पूछताछ में नैतिक बार-बार बयान बदल रहा है। ऐसे में वह भी संदिग्ध लग रहा है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। :- सरवणन टी, एडीसीपी गोमती जोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *