Varanasi News : वाराणसी में छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर सिगरा थाना क्षेत्र का है। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, चेतगंज थाने में तहरीर देकर एक महिला ने पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें…


Varanasi news in one click Death threat Rahul Gandhi misdeed case against former MLA

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक फेसबुक अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के उत्तर प्रदेश पूर्व के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने सिगरा थाने में तहरीर दी। कहा कि धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। ऋषभ पांडेय ने कहा कि एक फेसबुक यूजर ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का महिमामंडन करते हुए उसकी फोटो के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए धमकी भरी पोस्ट लिखी है। 

Trending Videos

उसने लिखा है कि जर्मनी में गेस्टापो है। इस्राइल में मोसाद है। यूएसए में सीआईए है। अब भारत में लॉरेंस विश्नाई है। इस सूची में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

जिलाबदर के बाद भी घूम रहा था, गिरफ्तार

जिलाबदर के बावजूद क्षेत्र में घूमने के आरोप में पुलिस ने सिंहपुर रिंग रोड क्षेत्र से विनोद राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसर पतेरवा निवासी विनोद को 24 जुलाई से छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें