
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो. समीर द्विवेदी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग की ओर से सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि अंगदान को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। इससे किसी को नया जीवन दे सकते हैं।
भारतीय अंगदान दिवस पर कार्यक्रम में प्रो. संखवार ने अंगदान और गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी विभाग के कार्यों की सराहना की। यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी ने कहा कि अंगदान एक महान कार्य है, जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
कहा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में अंगदान को लेकर जो मिथक है, उसको दूर करवाया जाएगा। साथ ही पंजीकरण भी कराया जाएदा।
नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. शिवेंद्र सिंह ने अंगों की बढ़ती मांग और अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले रोगियों की पीड़ा से निपटने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। एमबीबीएस के छात्रों ने लघु नाटिका से अंगदान के प्रति जागरूक किया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उज्वल कुमार ने अंगदान प्रतिज्ञा के बारे में बताया।
