श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद विदेशी भी स्वर्ण शिखर को निहारने और बाबा के धाम की भव्यता 11.72 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं।

मंदिर, घाट और मोक्ष की नगरी परंपरा व आधुनिकता के मेल के साथ बदली है। पुरातनता को सहेजे बनारस नवीनता के सांचे में ढलकर पर्यटन विकास की नित नई कहानी गढ़ रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद रोजाना धाम में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

लोकार्पण के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या

2021 दिसंबर- 48 लाख 42 हजार 716 दर्शनार्थी

2022 जनवरी से दिसंबर -सात करोड़ 11लाख 47 हजार 210 दर्शनार्थी

2023 जनवरी से 11 सितंबर-चार करोड़ 12 लाख 81 हजार 823 दर्शनार्थी

– अब तक 11 करोड़ 72 लाख 71 हजार 749 भक्तों ने दर्शन किए

2022 के सावन में लगभग 76 लाख 81 हजार 561 भक्तों ने शीश नवाया।

– 2023 के सावन (जुलाई) में 72 लाख 02 हजार 891, अगस्त में 95 लाख 62 हजार 206 ने काशी पुराधिपति के दर्शन किए। 16.89 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया।

– इस सावन की आरती में 38 हजार से ज्यादा भक्त शामिल हुए।

– मंगला आरती – 23, 373

– भोग आरती – 4,268

– सप्तऋषि आरती- 6,134

– शृंगार भोग आरती- 4,230



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *