12:03 PM, 13-May-2023
मऊ में पहले राउंड की गिनती में हाथी 5448 मतों से आगे है। अरशद (बसपा)13410
अजय (भाजपा)7962
आबिद (सपा)1822
11:59 AM, 13-May-2023
मिर्जापुर के छानबे सीट पर 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर हुईं पीछे, सपा प्रत्याशी कीर्ति 182 मत से आगे….
कीर्ति- 28574
रिंकी- 28392
11:58 AM, 13-May-2023
भदोही नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी नरगिश अतहर भाजपा की उर्वशी जायसवाल से 250 से आगे
भाजपा – 5350
बसपा – 5700
सपा – 2360
11:58 AM, 13-May-2023
चोपन अध्यक्ष पद पर दूसरे राउंड की गिनती खत्म
उस्मान अली निषाद पार्टी 2185
गणेश कुमार सपा 178
संजय जैन निर्दल 1974
11:53 AM, 13-May-2023
बलिया नगर पंचायत रेवती में निर्दलीय प्रत्याशी जय श्री भाजपा के बागी योगेंद्र बहादुर सिंह से आगे चल रहा हैं।
दूसरा राउंड बैरिया
1719 शांति देवी बीजेपी
1908 पूनम सिंह निर्दल
11:34 AM, 13-May-2023
मिर्जापुर के छानबे सीट पर 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी सपा प्रत्याशी कीर्ति से आगे हुई।
कीर्ति- 25943
रिंकी- 26010
11:29 AM, 13-May-2023

वार्ड नंबर 36 चौका घाट से निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या ने जीत हासिल की
– फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आया पहला परिणाम
वार्ड नंबर 36 चौका घाट से निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या ने जीत हासिल की। 150 वोट से जीत दर्ज की।
11:26 AM, 13-May-2023
वाराणसी में पहले राउंड की मतगणना संपन्न। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी, सपा प्रत्याशी ओपी सिंह से 5597 वोटों से आगे
पहला राउंड
BJP- 12493
SP- 6896
Cong – 4155
11:13 AM, 13-May-2023
आजमगढ़ में डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था।
डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।
11:11 AM, 13-May-2023
आजमगढ़: बिलरियागंज नगरपालिका में एआईएडीएम 1507, सपा 1316, भाजपा 1352,बसपा 1450 मत पाई। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चक्र की मतगणना —
– निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम 1099 मतों से आगे।
– निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम को 4016 वोट मिला।
– समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 2917 मत प्राप्त हुआ।
11:11 AM, 13-May-2023
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद नगरपालिका परिषद में सपा प्रत्याशी रईस अंसारी दूसरे राउण्ड की मतगणना में भाजपा के संदीप गुप्ता से 1806 मतों से आगे चल रहे है।
11:08 AM, 13-May-2023
भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह से आगे हैं।
भाजपा- 16000
सपा- 9000
कांग्रेस- 5000
11:00 AM, 13-May-2023
वाराणसी नगर पंचायत गंगापुर में अभी तक सपा आगे चल रह रही है।
10:59 AM, 13-May-2023
नगर पालिका रसड़ा से अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चरण का परिणाम
1.विनय शंकर जायसवाल (बसपा) =2649
2. वशिष्ठ नारायण सोनी (भाजपा )=1320
10:38 AM, 13-May-2023
सपा के मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह के आवास पर पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है।