राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Wed, 07 Jan 2026 11:44 AM IST

Varanasi News: वाराणसी जिसे में आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से ज्यादा वोट कट गए। ऐसे में एसआईआर से सियासत के गणित बदल जाएंगे। जिले में पहले 31.53 लाख 705 मतदाता थे जो अब 24.07 लाख 143 हो गए।

 


Varanasi SIR List More votes rejected than margin of victory in eight assembly constituencies

Varanasi SIR list
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


वाराणसी जिले की राजनीति अब पुराने नतीजों के भरोसे नहीं चल सकती है। एसआईआर के बाद जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में जितने वोट कटे हैं, वहां 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार का अंतर कम था। जीत के अंतर से ज्यादा वोट कट गए हैं। यानी जिन सीटों पर जीत सुनिश्चित मानी जाती थी, वहां के राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। जीत का समीकरण नए सिरे से बैठाना पड़ेगा।

Trending Videos

शहर उत्तरी से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के वोट बैंक में यह कटौती सीधे सत्ता या फिर विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है। साफ है कि 2027 की राह अब सीधे नहीं बल्कि नए सिरे से गुणा-भाग, जोड़-घटाव और सामाजिक समीकरणों से होकर गुजरेगी। जो दल इस बदले हुए मतदाता नक्शे को नहीं पढ़ पाएगा, वह सिर्फ इतिहास देखता रह जाएगा। अब सभी दलों को नए सिरे से चुनावी बिसात बिछानी होगी।

इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2026: मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर नहीं आएंगी वीआईपी गाड़ियां, नो व्हीकल जोन घोषित; इनको मिलेगी छूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें