वाराणसी में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। यही वजह है कि ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। जरूरी काम से जो बाहर निकल रहे हैं वे गर्म कपड़ों से खुद को ढककर निकल रहे हैं। सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के बाद कोहरा छंटता गया। हालांकि गलन बरकरार रही।  

उधर, दो दिन से धूप न निकलने की वजह से ठंड से परेशान लोगों को रविवार को दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की तुलना में हवा में नमी भी कम रही, इस वजह से धूप भी असरदार रही। हालांकि, शाम होते ही नम हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे की संभावना जताई है।

इस साल के पहले दिन अच्छी धूप निकलने के बाद, पिछले दो दिन से मौसम ने ऐसा करवट लिया कि ठंड ने परेशान कर दिया। दिन में भी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव अधिक रहा, जिससे ठंड अधिक महसूस हो रही थी। 

इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2025: काशी में महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्यवस्था, पांच थाना क्षेत्रों में 12-12 घंटे रोके जाएंगे वाहन

रविवार को सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोहरा भी नहीं दिखा और मौसम साफ रहा। दोपहर 12 बजे धूप निकली, जो हल्की रही, लेकिन हवा में नमी बहुत कम होने से उसका असर देखने को मिला।

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से केवल 2.9 डिग्री कम था। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री अधिक होकर 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिन पछुआ हवाओं के चलने के साथ ही कोहरे के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें