Varanasi Weather change due to rain and monsoon will arrive on 25 June

बारिश के बाद घाट पर सुहाना मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की भोर में हुई हल्की बारिश, नम हवाओं के चलने की वजह से बाद मौसम सुहाना हो गया है। अन्य दिनों की तुलना में धूप का असर तो कम हुआ ही गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस था जो की दोपहर 12 बजे तक 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में बुधवार देर शाम से गुरुवार दोपहर तक तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। दिन में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *