Veer Bal Divas celebration became possible because of PM narendra Modi, says CM Yogi.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के नाका हिंडोला गुरुद्वारे में माथा टेका और सिख समाज के लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बधाई देता हूं कि जो सिख बंधुओं की कई दशकों की मांग थी कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की स्मृति को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने का निर्णय लिया। हम सब इसका अभिनंदन व्यक्त करते हैं… ये हमारे युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है कि देश और धर्म के लिए जो भी योगदान देगा, समाज उसके प्रति किसी भी रूप में नतमस्तक होगा…।

मुख्यमंत्री योगी अक्सर गुरुद्वारा जाकर वहां शीश नवाते रहते हैं। कई बार मुख्यमंत्री आवास में भी गुरुवाणी का आयोजन किया जाता रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *