Trending Videos

झांसी। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई बुंदेलखंड केसरी एवं जिला कुश्ती चैंपियनशिप में रानी लक्ष्मीबाई झरना अखाड़ा के पहलवान वीर खटीक द्वारा वीर अभिमन्यु खिताब जीतने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नगर निगम की उप सभापति प्रियंका नितिन साहू, नरोत्तम अग्रवाल, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, बृजेंद्र यादव, हरविंदर कुमार, रामकुमार यादव, मोनी पहलवान, सैमुअल पीटर, अखाड़े के उस्ताद खलीफा मंगल पहलवान, पार्वती चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, पहलवान निर्मल, पहलवान खलीफा राजू, सुभाष पहलवान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव सुंदर ग्वाला ने किया। झरना अखाड़े के संचालक जमुना प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *