Vegetable seller of Lucknow dedicated a special stand to Ram temple, time of nine countries will be visible to

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भक्त इसमें विशेष उल्लास दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता ने राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के लिए तीन विशेष घड़िया मंदिर के ट्रस्ट को समर्पित कीं।

यह विशेष घड़िया राम मंदिर, अयोध्या जंक्शन और हनुमान गढ़ी में लगाए जाएंगी। खास बात यह है कि इन घड़ियों में एक साथ नौ देशों का समय दिखेगा। दुनिया के अलग-अलग कोनों से आने वाले पर्यटकों  को इस विशेष घड़ी से सुविधा होगी। सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने यह विशेष घड़ी राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को सौंपी।

मालूम हो कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस विशेष आयोजन में पीएम मोदी शिरकत करेंगे। दुनिया भर से लोग इस समारोह के लिए जुट रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें